ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शतरंज में भारत के 16 साल के प्रागननंदा ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी कार्लसन को सिर्फ 39 चाल में दी मात

चेन्नई: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगाननंदा ने  शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को हरा एक नया रिकाॅर्ड अपने नाम किया। दरअसल, आर प्रगाननंदा ने ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में मैगनस कार्लसन को हरा दिया। 16 वर्षीय प्रगाननंदा ने सोमवार सुबह काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को 39 चाल में हराया।

इससे पहले  कार्लसन ने पहले लगातार तीन बाजियां जीती थी। भारतीय ग्रैंडमास्टर के इस जीत से आठ अंक हो गये हैं और वह आठवें दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।

इसके अलावा प्रगाननंदा ने दो बाजियां ड्रा खेली जबकि चार बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अनीश गिरी और क्वांग लीम के खिलाफ बाजियां ड्रा करायी थी जबकि एरिक हैनसेन, डिंग लिरेन, जान क्रिज़स्टोफ डूडा और शखरियार मामेदयारोव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 बता दें कि एयरथिंग्स मास्टर्स में 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें खिलाड़ी को जीत पर तीन अंक और ड्रा पर एक अंक मिलता है। प्रारंभिक चरण में अभी सात दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.