ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभिविपि ने फूंका तमिलनाडु की डीएमके सरकार का पुतला

अभिविपि ने फूंका तमिलनाडु की डीएमके सरकार का पुतलआज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रों द्वारा  महाविद्यालय से वैष्णव कॉमर्स महाविद्यालय तक  तमिलनाडु की दमनकारी डीएमके  सरकार  की  अर्थी निकालकर  पुतला दहन किया गया | प्रदर्शन में  उपस्थित अभाविप इंदौर महानगर सहमंत्री  रोहित मालवीय ने बताया  कि तमिलनाडु  के तंजावुर  शहर के ईसाई मिशनरी  विद्यालय में 17  वर्ष की लावण्या  नाम की छात्रा को धर्म परिवर्तन हेतु अमानवीय रूप से प्रताड़ित किया गया | जिसके फलस्वरूप  लावण्या को आत्महत्या का सहारा लेना पड़ा | मृत्यु को आज एक‌  माह  पूरा हो जाने के बाद भी तमिलनाडु सरकार का रवैया इस मामले में शुरूआत से ही असंवेदनशीलता  रहा है। जिस पर कार्यवाही करने को  लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टालिन सरकार  के खिलाफ प्रदर्शन किया गया| जिसमे  अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी जी और 31 अन्य कार्यकर्ताओं को भी झूठे केसों में फंसाकर जेल भेज दिया गया| विद्यार्थी परिषद कहना है  जब तक लावण्या को न्याय नही मिलता तब तक देश के समस्त महाविद्यालयों में  प्रदर्शन करते रहेंगे |

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.