ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा नेता के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, यूपी की योगी सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में कथित तौर पर इलाज ना मिलने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पूर्व सांसद के बेटे की मौत को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। सरकार ने एसजीपीजीआई के निदेशक को चेतावनी देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

PGI में बेड ना मिलने से पूर्व सांसद के बेटे की मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बांदा से सांसद रह चुके भैरो प्रसाद मिश्रा शनिवार को अपने बीमार बेटे प्रकाश मिश्रा (40) को लेकर एसजीपीजीआई के इमर्जेंसी वार्ड में पहुंचे थे। आरोप है कि किडनी की बीमारी से पीड़ित प्रकाश मिश्रा को भर्ती नहीं किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद भैरो प्रसाद मिश्रा एसजीपीजीआई में धरने पर बैठ गए, जिससे अधिकारी हरकत में आए और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

योगी सरकार ने दिए मामले के उच्च स्तरीय जांच के आदेश
आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के बेटे की पीजीआई लखनऊ में दुखद मौत की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।” उन्होंने बताया, ”प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए संबंधित डॉक्टर को संस्थान से कार्यमुक्त किया जा रहा है। पीजीआई के निदेशक को एक चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की घटना फिर न हो।’

त्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने यह कहकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है कि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत अगर किसानों बीच नहीं होते तो मुठभेड़ में मारे गए होते। उन्होंने कहा कि अगर वह आंदोलन के दौरान किसानों से घिरा नहीं होता तो उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया होता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.