ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंच पर पैर छूने पर नाराज PM मोदी ने BJP जिलाध्यक्ष को दिखाई उंगली, ये बात कह किया शर्मिंदा

उन्‍नाव: कभी-कभी राजनीतिक मंचों पर ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ उन्नाव में देखने को मिला है। चुनावों के चलते पीएम मोदी यूपी में लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उन्‍नाव में चुनाव प्रचार के लिए गए। इस दौरान मंच पर बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और उन्‍नाव के पार्टी जिलाध्‍यक्ष अवधेश कटियार का नाम पुकारा गया, जिन्‍हें पीएम मोदी को राम दरबार भेंट करना था। जिलाध्‍यक्ष अवधेश कटियार रामदरबार भेंट करने के बाद पीएम मोदी के पैर छूने लगे। वहीं इस दौरान पीएम उन्हें उंगली दिखाते हुए दिखे और पीएम खुद अवधेश कटियार के पैरों को छूने लग गए। ऐसे में वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए तो वहीं अवधेश कटियार शर्मिंदा भी हो गए।

दरअसल, कटियार के पैर छूने पर पीएम मोदी ने उन्‍हें रोका था, लेकिन वह नहीं रुके और पैर छूने लगे। इसके बाद पीएम मोदी खुद उनके पैरे छूने लग गए। और इस दौरान पीएम थोड़ नाराज नजर आए। इस घटना पर अवधेश कटियार ने बताते हुए कहा कि मेरे पैर छूने पर प्रधानमंत्री जी ने मुझे पकड़कर ऊपर उठाते हुए कहा कि सबसे बड़ा संगठन होता है और इसमें सभी सम्मानीय होते हैं, इसलिए पैर छूना कतई ठीक नहीं है, इतना कहते हुए वह जनता का अभिवादन करने के लिए धरती मां की ओर झुके और मैं सामने पड़ गया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का सहज भाव सभी के लिए अनुकरणीय और वंदनीय है। बता दें कि पीएम मोदी रविवार को उन्‍नाव की पुरवा विधानसभा सीट के तहत पड़ने चंदनखेड़ा सिकरी मोड़ मैदान पर जनसभा को संबोधित करने गए थे। इसी दौरान ये घटना हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.