ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिंदू बनकर लिव इन में रह रहा था यूसुफ, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

इंदौर।  पति से अलग रह रही युवती लव जिहाद का शिकार हो गई। मोहम्मद यूसुफ ने राहुल बनकर दोस्ती की और शारीरिक संबंध बना लिए। अचानक हाथ लगे आधार कार्ड से पहचान उजागर हुई तो पीड़िता की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म,मारपीट और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक गौरी नगर निवासी एक युवती दो वर्ष से पति से अलग रहती थी। कालोनी में रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवक ने अपना नाम राहुल बताया था। आरोपित ने शादी का झांसा दिया और युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। वह बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित नरवल कांकड़ में रहने लगा।

कुछ दिनों पूर्व युवती ने आधार कार्ड देखा तो पता चला राहुल बनकर रह रहा युवक मोहम्मद यूसुफ निवासी सीहोर है। युवती के विरोध करने पर यूसुफ ने उसके साथ मारपीट कर दी। मंगलवार को उसने पुलिस को रिपोर्ट कर दी। पुलिस ने देर रात यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची को एसिड अटैक की धमकी

अन्नपूर्णा पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर मनचले के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित बच्ची को एसिड अटैक की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना सुदामानगर की है। आरोपित ने बच्ची से मोबाइल नंबर मांगा। बच्ची ने नंबर देने से इन्कार किया तो आरोपित ने धमकी दी कि एसिड फेंक देगा।

एरोड्रम पुलिस ने भी 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपित सोहेब खान के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। आरोपित युवती की मां का परिचित है। वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।

फायनेंसकर्मी पर दुष्कर्म का केस

बाणगंगा पुलिस ने 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित राहुल कौरव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। टीआइ के मुताबिक राहुल देवास नाका स्थित आटो रिक्शा शोरूम पर काम करता है। महिला का पति एक साल पूर्व रिक्शा लेने गया था।आरोपित फायनेंस के सिलसिलें में उसके घर आया और महिला से दोस्ती कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.