ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली: दो बाइकों की टक्कर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता की मौत, देखें सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के पंचशील एन्क्लेव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 30 वर्षीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। पुलिस के अनुसार पीयूष पाल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में रात 10 बजकर 11 मिनट पर हौज खास थाने को सूचना दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों मोटरसाइकिल सवारों – पाल और बंटी (26) को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया जा चुका था। दुर्घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें पाल की मोटरसाइकिल बंटी की बाइक को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। बंटी गुरुग्राम में वाहन चालक के रूप में काम करता है।

अधिकारी ने कहा, “बंटी के बयान और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। लेकिन मंगलवार शाम करीब छह बजे हमें पाल की मौत की जानकारी मिली।”  पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है. इन सबके बीच पाल के दोस्त सनी बोस ने पुलिस को बताया है कि बंटी की बाइक ने पाल की बाइक में टक्कर मारी थी.

बोस ने कहा है कि ये काफी आश्चर्यचकित करने वाला है कि इस मामले में पुलिस ने पीयूष पाल के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है. हमने अपना दोस्त खो दिया है जिसने दो महीने पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।

बोस ने कहा कि मेरे दोस्त ने महंगा हेलमेट पहन रखा था. वह वही था जो 20 मिनट से अधिक समय तक खून से लथपथ पड़ा रहा। कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया था. लोग केवल तस्वीरें खींचने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए वहां एकत्र हुए थे।

पीयूष शायद अपनी स्विमिंग क्लास से घर लौट रहा था।  बोस ने आरोप लगाया कि जब वह बाईं ओर मुड़ने वाले थे तो उनकी बाइक की गति सामान्य थी, एक अन्य बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ।   उन्होंने कहा कि सनी के परिवार में उनके पिता, मां और एक बहन हैं. उनके पिता की चितरंजन पार्क मार्केट में एक दुकान है. उनका सपना बॉलीवुड के क्रू सदस्यों के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.