ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

13 नवंबर को दीपावली के अगले दिन सोमवती अमावस्या का संयोग

उज्जैन। दीपावली के अगले दिन सालों बाद सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस दिन शिप्रा व सोमकुंड में पर्व स्नान होगा। मान्यता है सोमवती अमावस्या पर सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में स्नान तथा भगवान सोमेश्वर महादेव के दर्शन पूजन से मनुष्य को अवश्वमेध यज्ञ करने के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

इस बार तिथियों की घट बढ़ के कारण दीपावली चतुर्दशी के दिन प्रदोष काल में मनाई जाएगी। पंचांगीय गणना के अनुसार 12 नवंबर को रविवार के दिन सुबह चतुर्दशी तथा शाम को प्रदोषकाल में अमावस्या तिथि रहेगी। 13 नवंबर सोमवार को सुबह सूर्योदय के समय तक अमावस्या तिथि होने से साेमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है।

कार्तिक मास में तीर्थ स्नान का विशेष महत्व है। ऐसे में कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर सोमवती का संयोग विशेष माना जा रहा है। इस दिन देशभर से श्रद्धालु शिप्रा व सोमकुंड में स्नान के लिए उज्जैन पहुंचेंगे। स्नान के उपरांत तीर्थ पर दान पुण्य तथा संध्या काल में दीपदान करेंगे।

सोमकुंड पर फव्वारों में होगा स्नान

सोमवती अमावस्या पर प्रशासन द्वारा सोमकुंड पर फव्वारे लगाए जाएंगे। श्रद्धालु फव्वारों में स्नान के उपरांत तीर्थ परिसर में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव के दर्शन पूजन करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व पेयजल आदि के इंतजाम भी होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.