ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘दिल्ली शराब घोटाले के किंग हैं अरविंद केजरीवाल, इसलिए जांच से भाग रहे’, संबित पात्रा ने की आलोचना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन से ‘भागने’ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और बृहस्पतिवार को कहा कि वह सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। भाजपा का यह हमला तब हुआ जब केजरीवाल मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए और जांच एजेंसी को पत्र लिखकर उन्हें पूछताछ के लिए भेजा गया नोटिस वापस लेने की मांग की तथा दावा किया कि यह नोटिस ‘गैरकानूनी एवं राजनीति से प्रेरित’ है।

अरविंद केजरीवाल ED के समन से भाग गए
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ईडी के समन से भाग गए। वह सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते… यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि दिल्ली के शराब घोटाले के ‘राजा’ ने स्वीकार कर लिया है कि वह शराब घोटाले और भ्रष्टाचार में शामिल थे।” पात्रा ने कहा कि ईडी तथ्यों और सबूतों के आधार पर समन जारी करता है लेकिन केजरीवाल जांच एजेंसी के सवालों का सामना करने से भाग रहे हैं क्योंकि वह सच्चाई जानते हैं।

क्या आप कानून से ऊपर हैं?
भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘आज यह साबित हो गया है कि जो ‘कट्टर’ बेईमान है, वह ‘कट्टर’ बेशर्म भी है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि ईडी या किसी अन्य एजेंसी द्वारा केजरीवाल को समन किसी आधार पर भेजा गया था।” ईडी को लिखे अपने पत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पूछा कि उन्हें किस हैसियत से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पात्रा ने पूछा, ‘‘यह वीआईपी सिंड्रोम क्यों है?… क्या आप कानून से ऊपर हैं? सिर्फ इसलिए कि आप दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, कोई भी एजेंसी आपको तलब नहीं कर सकती?”

आप जानते थे कि ED उन्हें गिरफ्तार करेगी
उन्होंने कहा, ‘‘आपको भ्रष्टाचार के सागर के रूप में तलब किया गया, भ्रष्टाचार का स्रोत जो मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और फिर संजय सिंह तक पहुंचता है।” केजरीवाल ने यह भी कहा था कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 30 अक्टूबर की दोपहर को ‘खुलेआम’ कहा था कि मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाएगा और उसी दिन मुख्यमंत्री को समन किया गया था। पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा, ”जब मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी ने तलब किया तो आपने (केजरीवाल) अपने भाषण में कहा कि आप जानते थे कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.