ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो महीने पहले सास से लड़कर मायके गई पत्नी, करवाचौथ पर नहीं लौटी घर, पति ने कर लिया सुसाइड

बरेली जिले के भुता क्षेत्र में करवाचौथ पर अपनी पत्नी के मायके से नहीं आने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि भुता थाना क्षेत्र के गूगा गांव निवासी प्रमोद कुमार (24) ने बुधवार रात अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनके मुताबिक, पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रमोद के दादा बाबूराम ने बताया कि मिनी राइस प्लांट संचालित करने वाले प्रमोद कुमार की शादी दो साल पहले पीलीभीत निवासी प्रीति देवी से हुई थी।

बाबूराम के मुताबिक, प्रीति दो महीने पहले अपने मायके चली गई थी और प्रमोद जब उसे लेने उसके मायके गया तो सास से उसका झगड़ा हो गया था। उन्होंने बताया कि प्रमोद ने बुधवार को फोन पर करवाचौथ पर प्रीति को ससुराल भेजने को कहा था लेकिन इसे लेकर उसकी सास से फिर कहासुनी हो गयी थी। उन्होंने बताया कि इससे क्षुब्ध होकर प्रमोद ने देर रात कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि आज सुबह प्रमोद के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो प्रमोद का शव फंदे से लटकता मिला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.