ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में आज ये हैं सोना-चांदी के भाव

इंदौर। समाप्त हुई ताजा तिमाही (सितंबर) में सोने की मांग में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस तिमाही में सोने की मांग 210 टन पर पहुंच गई है। जो बीते वर्ष इसी अवधि में 192 टन थी। सोने की इस मांग के बढ़ने के पीछे निवेश के लिए पीली धातु के प्रति बढ़ा आकर्षण है। जबकि इस वर्ष इस तिमाही के बाद भारत में प्रमुख त्योहारी बिक्री सीजन आ रहा है।

देश में गहनों की मांग भी जुलाई से सितंबर की इस अवधि में सात प्रतिशत बढ़कर 156 टन पर पहुंच गई है। निवेश के उद्देश्य से बिकने वाले सोने में 20 प्रतिशत का इजाफा होकर कुल मांग 54 टन दर्ज हुई है, जो बीते वर्ष इस अवधि में 45 टन थी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने दो दिन पहले रिपोर्ट जारी करते हुए इन आंकड़ों को सार्वजनिक किया है। सोने का आयात 20 प्रतिशत बढ़कर 220 टन हो गया है। बीते वर्ष यह 184 टन था, जबकि सोने की रिसाइकलिंग का आंकड़ा भी इस तिमाही में बढ़कर बीते वर्ष के 16 टन के मुकाबले 19 टन हो गया है।

सितंबर तिमाही में सोने के दाम जून तिमाही के मुकाबले करीब एक हजार रुपये प्रति दस ग्राम घटना भी खपत बढ़ने का कारण माना जा रही है। भारत में उपभोक्ता सोना खरीद का खास सीजन अब शुरू हुआ है। गुरुवार को इंदौर में सोना कैडबरी 125 रुपये सुधरकर 62325 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 850 रुपये बढ़कर 73000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में भी सटोरियों की सक्रियता के चलते कामेक्स वायदा भी उछल गया। कॉमेक्स पर सोना दो डॉलर सुधरकर 1988 डॉलर प्रति औंस और चांदी 11 सेंट सुधरकर 23.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

ज्वेलर्स का मानना है कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए आगे सोने और चांदी की कीमतों मे तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कॉमेक्स सोना ऊपर में 1988 तथा नीचे में 1981 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.06 व नीचे में 22.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62325 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 62550 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 57300 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 62200 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73000 रुपये, चांदी टंच 73200 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73000 रुपये प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 72150 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62500 रुपये तथा सोना रवा 62400 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73300 रुपये तथा चांदी टंच 73200 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62700 रुपये तथा सोना रवा 62650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73300 रुपये तथा चांदी टंच 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.