ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता को फेसबुक पर एक सी यूनिफार्म हो लिखना पड़ा भारी, हुई हत्या 

बेंगलुरु । कर्नाटक में हिजाब विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार रात एक बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव है। कहा जा रहा है कि 26 साल के बीजेपी नेता ने हिजाब को लेकर सोशल मीडिया में कुछ लिखा था। हत्या के बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ। तोड़फोड़ के बाद वाहनों में आग लगा दी गई। बवाल बढ़ता देख इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। धारा 144 लागू कर दी गई है। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। हिंसा के बाद पूरे राज्य में पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के डर से शिवमोग्गा शहर को पुलिस गढ़ में तब्दील कर दिया गया है।
हर्ष के रूप में पहचाने जाने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की रविवार देर रात भारती कॉलोनी में रवि वर्मा स्ट्रीट के पास बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हर्ष पेशे से एक दर्जी था और जिले में बजरंग दल का ‘प्रकंद सहकार्यदर्शी’ (समन्वयक) का पद संभालते थे। बताया जा रहा है कि कार में आए बदमाशों ने उसका पीछा किया और घातक हथियारों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि हर्ष को मेगन अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। हर्ष बजरंग दल और विहिप की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। वह गणेश उत्सव और विसर्जन समारोह में सबसे आगे रहते थे। घटना के तुरंत बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। कहा जा रहा है कि हर्ष ने कथित तौर पर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी और उसके खिलाफ डोड्डापेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। कहा जा रहा है कि हर्ष को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे और जान से मारने की धमकी मिली थी।
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि मामला राज्य में जारी हिजाब विवाद से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आगे की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। शिवमोगा में अरागा ज्ञानेंद्र ने मृतक के परिवार से बात की। गृहमंत्री ने बताया कि हत्या की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। तुरंत ऐक्शन लेते हुए फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। इधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गृह मंत्री से फोन पर बात की। सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री ने सीएम को बताया कि युवक की हत्या में 4-5 लोग शामिल हो सकते हैं। इस मामले में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि कर्नाटक में कल 26 साल के हिन्दू युवा हर्ष की चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी गयी हर्ष का गुनाह- स्कूल कॉलेज में सबकी यूनिफॉर्म एक हो, इसके लिए एक फेसबुक पोस्ट। अभी किशन भरवाड़ और रूपेश पांडेय के घर मे शोक खतम नहीं हुआ ये सुनियोजित हत्याएं देश भर में हो रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.