ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान में पकड़ा गया एल्विश तो नोएडा पुलिस ने वांछित होने से कर दिया इनकार, सांपों के तस्करी के हैं आरोप

बिग बॉस OTT विनर व फेमस यूट्यूबर एल्विश याद पर रेव पार्टी में संलिप्त होने के आरोपों के बाद आज राजस्थान की कोटा ग्रामीण पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार रुकवाई तो उसमें एल्विश यादव के होने की पुष्टि हुई। एल्विश को डिटेन कर कोटा पुलिस ने नोएडा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने मामले में एल्विश के वांछित होने से इनकार कर दिया। बाद में कोटा पुलिस ने यादव को छोड़ दिया। इस बात की पुष्टि राजस्थान के DGP उमेश मिश्रा ने की है।

सांपों के तस्करी के हैं आरोप

गौरतलब है कि एल्विश यादव पर सापों की तस्करी के आरोप लगे थे। आरोप था कि वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है और उन्होंने एल्विश का भी नाम लिया था। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया था। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। इन सांपों में पांच कोबरा, दो दुमुही, एक अजगर और एक रेट स्नेक शामिल है। बताया जा रहा है कि इन सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में किया जाता था। आरोपियों की पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वह इन सांपों व स्नैक वेनम का इस्तेमाल रेव पार्टी के लिए करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.