ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटे अर्जुन को लेकर बोले सचिन तेंदुलकर- मैं चाहता हूं कि उसे क्रिकेट से प्यार करने की आजादी मिले 

मुंबई । क्रिकेट के भगवान कहे जाना वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन के क्रिकेट के बेहतर होते देखना चाहते हैं लेकिन उनके मुकाबलों को नहीं देखते। मास्टर ब्लास्टर ने इस बात को साझा किया है कि उनका बेटा जब किसी मैच में खेलने उतरता है तो वह उसे नहीं देखते। इस साल आईपीएल के 15वें सीजन के लिए की गई मेगा आक्शन में अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मैच नहीं देखने के सवाल पर कहा कि वह चाहते हैं कि अर्जुन को इस खेल से प्यार करने की आजादी मिले। अर्जुन फिलहाल मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा हैं और उन्हें आईपीएल की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था।
सचिन ने कहा, माता-पिता जब अपने बच्चे को खेलते हुए देखते हैं तो इससे उन पर दबाव बढ़ता है, इसलिए मैं अर्जुन को खेलते हुए नहीं देखता। मैं चाहता हूं कि उसे क्रिकेट से प्यार करने की आजादी मिले और अर्जुन उस चीज पर ध्यान केंद्रित करे जो वह करना चाहता है। उसे अपने खेल पर ध्यान लगाना है। जैसे कि मैं नहीं चाहता था कि कोई मुझे देखे। अगर मैं उसका खेल देखने जाऊंगा भी तो कहीं छिप जाऊंगा। अर्जुन को पता नहीं चलेगा कि मैं वहां हूं। उन्होंने कहा, हम लोगों में से किसी ने अर्जुन को क्रिकेट खेलने के लिए बाध्य नहीं किया। वह फुटबाल खेलता था और फिर उसे शतरंज खेलना पसंद आया। क्रिकेट उसके जीवन में बाद में आया। गौलतलब है कि सचिन बेटे की गेंदबाजी में बेहतर प्रशिक्षण के लिए उनको इंग्लैंड ले गए थे। अर्जुन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को नेट्स में काफी गेंदबाजी भी है। तेज रफ्तार गेंद पर एक बार इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चोटिल भी हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.