ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में हार-जीत का सट्टा लगा रहे चार जुआरी पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण हेतु जुआ, सट्टा, नशाखोरी आदि अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपितों की धरपकड़ की कड़ी में अवैध रूप से जुआ खेलने वाले चार जुआरियों को पकड़ा गया है।

थाना बाणगंगा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, संस्कृति स्मार्ट सिटी खाली प्लाट पर कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल द्वारा बताएं स्थान पर तत्काल दबिश दी एवं आरोपित राजेश योगी निवासी संस्कृति स्मार्ट सिटी सांवेर रोड इंदौर, राकेश जाधव निवासी ग्राम भौंरासला, हरिराम पवार निवासी ग्राम भौरासला, शुभम कुमावत निवासी ग्राम बालोदा को घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपित अवैध रूप से हार जीत का जुआ खेलते हुए मिले जिनके कब्जे से कुल 175000 रुपये नगदी एवं ताश पत्ते व जुआं उपकरण विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही की गई। उक्त सराहनीय कार्य को करने में थाना प्रभारी बाणगंगा नीरज बिरथरे के मार्गदर्शन में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.