ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उत्तराखंड में हरीश रावत को कांग्रेस सरकार बनने की उम्मीद, सीएम चेहरे पर बोले, दुल्हन वही जो…

काशीपुर । उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब प्रतीक्षा 10 मार्च की है जिस दिन परिणाम आएंगे। लेकिन कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस बारे में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुरोध करेंगे कि वह इस बार जल्द फैसला लें कि पार्टी में सीएम का चेहरा कौन होगा।
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने विकास के लिए वोट किया है। वोटिंग कांग्रेस के पक्ष में हुई है। हमारी पार्टी सूबे में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा सीएम चेहरा वही होगा, जिसे लोग चाहते हैं। इस दौरान रावत ने कहा कि दुल्हन वही जो पिया मन भाए।
हरीश रावत ने दावा किया कि चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी चिंतित है। क्योंकि यहां कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि हरीश रावत ने पहले दावा किया था कि कांग्रेस में किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उनके नाम पर कोई आपत्ति नहीं है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पंजाब में तो अपना सीएम कैंडिडेट फेस का ऐलान कर चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में अभी तक कांग्रेस ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सीएम की गद्दी कौन संभालेगा। ऐसे में हरीश रावत कहते हैं कि इस बारे में हम अपनी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुरोध करेंगे कि यहां सीएम फेस होगा, इसका फैसला करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.