ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रॉकी में संजय की मां बनने वाली अरुणा ईरानी अगली फिल्म में बनीं उनकी माशूका, बोलीं- पता नहीं लोग कैसे

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने साल 1941 में गंगा जमुना फिल्म से महज 9 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। जहां अरुणा ईरानी ने सकारात्मक भूमिकाएं बखूबी अदा की हैं, तो वहीं नकारात्मक भूमिकाओं में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर कई बातें बताईं और इसी दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पहली फिल्म में संजय दत्त की मां की भूमिका निभाई और फिर कैसे अगली फिल्म में वह संजय दत्त को रिझाती नजर आईं थीं।

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अरुणा ईरानी ने अपने इंडस्ट्री में अपने साथ काम करने वाले सह कलाकारों के बारे में बात की और वहीं संजय दत्त के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, “मैंने ज्यादातर फिल्म अभिनेताओं के साथ काम किया था और कोई विशिष्ट अभिनेता नहीं है, जिसका मैं नाम लेना चाहूंगी, क्योंकि हर कोई बेहद अच्छा था, जिसके भी साथ काम किया।

दूसरी फिल्म में संजय दत्त को रिझाती नजर आईं थीं अरुणा ईरानीइसके आगे अरुणा ईरानी ने बात करते हुए बताया कि मुझे संजू (संजय दत्त) के साथ काम करने में भी मजा आया। मैंने उनकी पहली फिल्म में उनकी मां की भूमिका निभाई। इसके आगे उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म में उन्हें (संजय दत्त) रिझाया। मुझे अभी भी समझ नहीं आया कि उस समय लोग इसे कैसे स्वीकार करते थे और यहां तक कि अभी भी।”

ऐसे मिला गंगा जमुना में काम करने का मौका-अरुणा ईरानी ने इस दौरान अपनी पहली फिल्म गंगा जमुना के बारे में भी बात की। इस फिल्म में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपने पहले ऑडिशन को याद करते हुए कहा कि कैसे दिलीप कुमार ने उन्हें डायलॉग बोलने को कहा और इसके तुरंत बाद उन्हें पहली फिल्म गंगा जमुना में काम करने का मौका मिला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.