ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाजार में “लक्ष्मी” के कदम, बरसेगा अब धन, धनतेरस से पहले सजा बजार

धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। बाजार में अभी से “लक्ष्मी” ने कदम रख दिया है। प्रतिदिन महिलाओं की भीड़ बढ़ रही है। कारोबारी और दुकानदार मान रहे है कि इस साल यही स्थिति अच्छी है। धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसेगा।

न्यायधानी में बाजार पूरी तरह सज चुका है। कोरोना महामारी के तीन साल बाद कारोबारियों को अपार धन बरसने की उम्मीद है। दुकानों में जबरदस्त रौनक नजर आने लगी है। रवि पुष्य नक्षत्र से ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। सराफा से लेकर इलेक्ट्रानिक्स और आटोमोबाइल सेक्टर में बुकिंग जारी है। तेलीपारा, गोलबाजार, सदर बाजार, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, मंगला, तिफरा, सरकंडा, मंगला एवं रेलवे बुधवारी बाजार में एडवांस बुकिंग और सजावटी समान खरीदने महिलाएं परिवार सहित पहुंच रही है।

घर को रंग-रोगन हो या फिर इंटीरियर। बाजार के हर दुकान में इन दिनों भीड़ बढ़ने लगी है। खासकर शाम के वक्त बाजार में रौनक देखते बन रही है। त्योहारी सीजन में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को खास रंग-बिरंगे लाइट से सजा दिया है। जो ग्राहकों को काफी आकर्षित भी कर रहा है।

स्टील व रेडीमेड दुकानों में भीड़

सराफा, इलेक्ट्रानिक्स और आटोमोबाइल में जहां एडवांस बुकिंग के लिए पूछताछ चल रही है तो वहीं स्टील व रेडिमेड दुकानों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारियों ने त्योहार के लिए दुकान को बर्तनों से सजाया है। कई नए डिजाइन के बर्तन भी इस साल मिलेंगे।

स्वदेशी समान की मांग

धनतेरस से पहले बाजार उठने लगा है। इस साल भी चाइनीज सामान के बजाए ग्राहक सीधे स्वदेशी की मांग कर रहे हैं। केले के पेड़, तोरण और रोशनी से बाजार जगमग हो उठा है। रीयल इस्टेट, फर्नीचर, कपड़ा बाजार समेत बर्तन बाजार में छूट और उपहार व लकी ड्रा भी ग्राहकों को मिल रहा है। चाइनीज समान खरीदने ग्राहक बिल्कुल मूड में नहीं है।

टीवी, मोबाइल के नए वर्जन

बाजार में मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रानिक्स सामानों को भी खरीदने से पहले कई बार पूछताछ कर रहे हैं। घरों में सजावट के लिए चाइनीज झालर भी गायब है। सबसे अच्छी बात यह की मोबाइल, टीवी व इलेक्ट्रानिक्स आइटम में ग्राहक नए अपडेट वर्जन मांग रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों को उनके मोबाइल पर नए चीजों की जानकारी तुरंत भेज रहे हैं।

गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा व ज्वेलरी

सोने चांदी की खरीदारी के लिए सराफा बाजार भी सज चुका है। न्यायधानी के लगभग 300 दुकानें हैं। इस साल बड़ी संख्या में लोग चांदी के सिक्के सहित सोने-चांदी के बर्तन और गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा के साथ ही लाइट वेट ज्वेलरी, अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, चांदी के पायल आ चुके हैं। ये सभी को खूब भा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.