ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक मार्च से नई एंबुलेंसों का संचालन शुरू होना मुश्किल

भोपाल। प्रदेश में नई 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस वाहनों का संचालन एक मार्च से शुरू होने के आसार नहीं हैं। इसकी वजह यह कि कंपनी को जितने वाहनों की जरूरत है, उतने मिल ही नहीं पा रहे हैं, जबकि कंपनी ज्यादातर नए वाहनों से ही शुरुआत करने के पक्ष में है। अभी कुछ वाहन आ गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की जय अंबे कंपनी को इन वाहनों के संचालन का ठेका मिला है। कंपनी ने एक मार्च से काम शुरू करने की तैयारी की थी।

प्रदेश में अभी 606 एंबुलेंस का संचालन जेडएचएल कंपनी कर रही है। नई कंपनी को 1002 एंबलेंस चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। वाहन खुद कंपनी को ही खरीदना है। पुराने वाहनों में सिर्फ उन्हीं को लिया जाएगा, जो ढाई लाख किमी से कम चले हैं। प्रसूताओं को अस्पताल पहुंचाने और घर छोड़ने के लिए अभी 820 जननी एक्सप्रेस वाहन चल रहे हैं, जिनकी संख्या नए ठेके में 1050 हो जाएगी। वेंटिलेटर युक्त एडवांस लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस अभी हर जिले में एक हैं। इनकी कुल संख्या 167 हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.