ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मणिपुर के हिंगांग में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में मतदान हो चुका है जबकि यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग हुई है। मणिपुर में भी अभी मतदान बाकी है। पीएम नरेन्द्र मोदी आज मणिपुर की हिंगांग में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रैली में पहुंच चुके हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी आज यूपी के बहराइच में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहराइच के पयागपुर के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बहराइच में पांचवें चरण में वोटिंग होगी। वहीं, मणिपुर में 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में चुनाव होगा।

मायावती भी बहराइच में करेंगी रैली

बसपा सुप्रीमो मायावती भी आज इंदिरापुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती दोपहर 12.45 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगी। मायावती की जनसभा के लिए करीब 25 बीघा में स्थल बनकर तैयार है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय गौतम व गीता मिश्र ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यूपी में चौथे चरण का चुनाव कल

यूपी में कल चौथे चरण का चुनाव होगा। इसमें 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव को देखते हुए 9 जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सशस्त्र पुलिस बल, पीएसी व पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि 800 कंपनी केंद्रीय पुलिस को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.