ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूजा करते समय इस बर्तन में जलाएं लौंग और कपूर, नहीं तो घर में फैलेगी अशांति

इंदौर। लौंग और कपूर का हर पूजा पाठ में उपयोग किया जाता है। लोग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घरों में लौंग और कपूर के नियमों को मानते हैं। घर की महिलाएं लौंग और कपूर पूजा करते समय जलाती हैं।

लौंग और कपूर का उपयोग करने के फायदे तो हैं, लेकिन वह तभी मिलते हैं जब हम नियमों के अनुसार ही उन्हें जलाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में साफ बताया गया है कि कैसे लौंग और कपूर हमें फायदा पहुंचाते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि घर में सुख शांति के लिए लौंग और कपूर को जलाने का सही समय और बर्तन का इस्तेमाल बहुत जरूरी है।

किस बर्तन में जलाने चाहिए लौंग और कपूर

भारत में कुछ लोग लौंग और कपूर को जलाने के लिए स्टील का बर्तन रखते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग मिट्टी के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। शास्त्रों में साफ दिया गया है कि स्टील के बर्तनों में लौंग और कपूर को जलाना अशुभ माना गया है। स्टील की धातु अपवित्र होती है। स्टील के बर्तनों का उपयोग घर में नकारात्मकता लेकर आता है। स्टील के बर्तनों को वास्तु में खराब माना गया है। इसके प्रयोग से राहु का दुष्प्रभाव घर में होने लगता है।

मिट्टी का बर्तन पवित्र होता है, इसलिए पूजा पाठ के दौरान मिट्टी के ही बर्तनों का उपयोग किया जाता है। फिर भी लौंग और कपूर को मिट्टी के बर्तनों में जलाने से बचना चाहिए। इसमें लौंग और कपूर को जलाने से नकारात्मकता बढ़ती है, क्यों कि यह तामसिक पूजा मानी गई है। लौंग और कपूर को पीतल के बर्तनों में जलाना चाहिए। घर में सकारात्मकता बढ़ती है।

Disclaimer

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.