ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुरुग्रामः तेज रफ्तार टैंकर ने कार और पिकअप वैन को मारी टक्कर, 4 की मौत

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सामने से आ रही एक कार और एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सिधरावली गांव के निकट शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उसने बताया कि जयपुर की तरफ से आ रहा टैंकर डिवाइडर से टकराकर राजमार्ग के दूसरी ओर चला गया और उसने एक कार एवं एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि कार भिवाड़ी की ओर जा रही थी और उसके अंदर सीएनजी सिलेंडर होने के कारण टक्कर लगने के बाद उसमें आग लग गई। उसने बताया कि हादसे में कार सवार तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए कार में सवार लोगों की पहचान पानीपत के समालखा निवासी जितेंद्र, जींद की अनाज मंडी के निवासी लोकेश सैनी और बिहार के रहने वाले पवन दुबे के रूप में हुई है। सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कार में सवार तीनों लोग मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करते थे और एक विक्रेता को उपहार देने के लिए गुरुग्राम से राजस्थान के भिवाड़ी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तेल टैंकर की टक्कर लगने से पिकअप वैन के चालक की भी मौत हो गई और उसकी पहचान गुरुग्राम के पटौदी निवासी त्रिलोक शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, ‘‘हमारा पुलिस दल जब मौके पर पहुंचा तो कार जलकर खाक हो चुकी थी और तीन लोगों की झुलस कर मौत हो गई थी। पिकअप वैन के चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।” पुलिस ने बताया कि बिलासपुर पुलिस थाने में टैंकर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 304ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.