ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सूरत रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 1 की मौत, 4 बेहोश

Surat news: सूरत रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने की खबर सामने आई है जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। दरअसल स्टेशन पर पिछले दो दिनों से दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार को गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ की घटना सामने आई है। घटना में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि तीन यात्री बेहोश बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि दिवाली पर घर जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पर जमा हो गई, जिसकी वजह से वहां भगदड़ की स्थिति मच गई।

ट्रेन में पहले चढ़ने की होड़

जानकारी के मुताबिक, भगदड़ की स्थिति उस समय मची जब बिहार के छपरा जाने वाले गंगा ताप्ती एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में पहले चढ़ने की होड़ की वजह से लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़ने लगे जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक यात्री की मौत हो गई। आनन-फानन में स्टेशन पर मौजूद भीड़ पर किसी तरह से काबू पाया गया, जिसके बाद ट्रेन में लोग सवार हुए। जानकारी के मुताबिक मृतक छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। उनकी पहचान वीरेंद्र कुमार के तौर पर की गई है। वीरेंद्र सूरत में नौकरी करते थे और छठ के लिए अपने भाई के साथ घर लौट रहे थे। बेहोश होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भगदड़ के दौरान कई यात्री गिरकर बेहोश हो गए थे जिन्हें वहां मौजूद आरपीएफ अधिकारियों ने सीपीआर देकर बचाया।

ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े यात्री

पुलिस के मुताबिक स्टेशन पर भगदड़ उस वक्त मची जब यात्री ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में चढ़नेके लिए दौड़ पड़े। इससे अचानक अफरा तफरी मच गई है और 3-4 लोग गिरकर बेहोश हो गए। वीरेंद्र कुमार भी इनमें से एक थे। सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां वीरेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

गृहमंत्री हर्षसंघवी ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेन में चढ़नेके लिए अचानक भीड़ बढ़ गई, पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही रेलवेस्टेशन का दौरा करेंगे। दिवाली और छठ के मद्देनजर गुजरात के सभी स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ है। ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक वेटिंग लीस्ट भी 300 के पार पहुंच गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.