ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आर्मी-आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी, कई दशहतगर्दों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कश्मीर जोन की पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ पुलवामा जिले के परिगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आतंकवादियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।”

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस और सेना ने पुलवामा जिले के परिगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर गोलीबारी हुई, जिसके बाद घेराबंदी कड़ी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.