ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड में एक जुलाई से प्रतिबंधित होगा सिंगल यूज प्लास्टिक

झारखंड । पर्यावरण को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक झारखंड में एक जुलाई से पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ ही थर्माकोल के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगाई जाएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  के इस निर्देश पर अमल करते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस बाबत नाेटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव वाइके दास ने की है।

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जारी है स्पष्ट गाइडलाइन सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें इसके उत्पादन, भंडारण, वितरण और इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। एक जुलाई तक की समय सीमा इसलिए निर्धारित की गई है कि ताकि इससे जुड़े सभी पक्ष अपने स्टाक को खत्म कर दें। जाहिर है 30 जून या इससे पहले सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह से मुक्ति पानी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.