ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत की ऐसी जगहें जो रात में और भी खूबसूरत नजर आती हैं

भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है | यहां बहुत से ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं | भारत में कुछ जगहें ऐसे भी हैं जो रात में और भी खूबसूरत लगती है |

गोल्डन टेम्पल, अमृतसर   :  स्वर्ण मंदिर की सुंदरता देखने के लिए रात से बेहतर कोई समय नहीं है | ये भारत के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक है | ये सूर्यास्त के बाद और अधिक सुंदर लगता है |

अम्बा विलास पैलेस, मैसूर : मैसूर का दौरा करते समय मैसूर के महल को जरूर देखें | ये अंधेरे में चमकता है | ऐसा इसलिए है क्योंकि संरचना 100,000 से अधिक रोशनी से जगमगाती है | इसलिए अंधेरे में देखने के लिए ये सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | ये भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है |

ताजमहल, आगरा  : ताजमहल की सुंदरता लोगों को आज भी अपनी ओर आकर्षित करती है | रात को चांद की रोशनी में संगमरमर के इस मकबरे की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है | इसकी सुंदरता किसी का भी मंत्रमुग्ध कर देगी |

हर की पौड़ी, हरिद्वार  : हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने वालों के लिए प्राथमिक आकर्षणों में से एक है हर की पौड़ी | रात के समय जगमगाते दिये और गंगा आरती इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं |

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता : कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय भी कहा जाता है | कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है | हरे-भरे घास के मैदानों के बीच बसा ये संगमरमर का स्मारक बेहद खूबसूरत है | वैसे तो दिन में ये जगह बेहद खूबसूरत लगती है लेकिन रात होते है इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है |

मरीन ड्राइव, मुंबई : मरीन ड्राइव, क्वीन्स नेकलेस के नाम से भी मशहूर है | लोग अक्सर रात को यहां घूमना पसंद करते हैं | रात के समय ये जगह बहुत सुंदर लगती है | ये मशहूर पर्यटन स्थल है | अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए |

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.