ब्रेकिंग
मालदीव के राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ ताजमहल का किया दीदार, खूबसूरती पर की तारीफ, कही ये बात देखिए, कैसे मेट्रो की तरह सजाया गया दुर्गा पंडाल, कोलकाता की क्रिएटिविटी पर लोग रह गए हैरान रामलीला मंच के पास से हटाए जाने पर दलित दर्शक ने दी जान, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- घबराने की जरूरत नहीं, दुनिया में पर्याप्त मात्रा में कच्चा त... कांग्रेस-NCP पवार गुट की ओर से घोषित किसी भी चेहरे का समर्थन करेंगे… महाराष्ट्र में CM फेस पर बोले उ... J&K में AAP से जीतने वाले मेहराज मलिक से अरविंद केजरीवाल ने की बात, किया ये वादा भक्तों को नए पैकेट में मिलेगा बाबा महाकाल का प्रसाद, हाईकोर्ट के फैसले के बाद क्यों लिया गया ये फैसल... ‘पहचान देखकर ही लगवाएं मेहंदी…’, मेरठ में मंदिर के बाहर लगा विवादित बैनर 3 को गोली मारकर पहाड़ी पर चढ़ा, बोला- ‘मैंने नहीं किया किसी का रेप’ फिर कर ली आत्महत्या हरियाणा के रण में दुष्यंत की दुर्दशा, उचाना कलां सीट पर 2 निर्दलियों से भी रहे पीछे

सीएम के नामांकन रैली में शामिल होने के ठीक पहले हर्रई में चली गोली, मचा हड़कंप

हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम राजढाना में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भीड़ गए। विवाद को बढ़ता देख एक पक्ष ने आवेश में आकर दूसरे पक्ष पर गोली तान दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, भूमि स्वामी प्रियांस साहू एवं उत्तम साहू निवासी राजढाना और आरोपी सुनील सरेआम के बीच जमीनी विवाद को लेकर लगभग 12 बजे के आसपास तीखी नोक झोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुनील ने अपनी बंदूक से उत्तम साहू के ऊपर गोली चला दी। जिससे उत्तम साहू गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि अमरवाड़ा में 10 जुलाई को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। जिसको लेकर आज सीएम मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए अमरवाड़ा आने वाले है। लेकिन इस घटना के बाद पुलिस की कानून व्यवस्था पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.