ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर के सिम्स में लगी आग

बिलासपुर। मंगलवार की सुबह शरारती तत्वों ने सिम्स परिसर में कचरे के ढेर में आग लगा दी। इससे टीबी वार्ड में धुंआ भर गया। धुएं के कारण मरीजों की हालत खराब होने लगी। वार्ड के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह वहां भर्ती मरीजों को बाहर निकाला। इस बीच किसी ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है। आग से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

मारवाड़ी भोजनालय गली की ओर से सिम्स परिसर में टीबी वार्ड है। पास ही सिम्स का​ किचन भी है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब शरारती तत्वों ने सिम्स परिसर के कचरे के ढेर में आग लगा दी। इससे धुआं टीबी वार्ड में भरने लगा। धुएं के कारण मरीजों की हालत खराब होने लगी। कुछ मरीजों का दम घुटने लगा। वार्ड के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी शिवशंकर बिंझवार ने अकेले ही वार्ड में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला। इस बीच किसी ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस बीच​ सिम्स के अधिकारी और पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हो पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.