ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रबंध पर्षद की बैठक का आयोजन किया गया

जहानाबाद ! अध्यक्ष जिला परिषद की श्रीमती रानी कुमारी की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रबंध पर्षद की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में लघु सिंचाई, बिजली, कल्याण विभाग, सामाजिक कल्याण, बाल विकास परियोजना कार्यालय, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा,सहकारिता विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारिओं द्वारा प्रगति बताया गया। उक्त बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के आय व्यय, मानदेय पर कार्यरत परिचारियो एवं सहायको के मानदेय पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत को जिले में ट्रोल फ्री नंबर का प्रचार-प्रसार करेंगे का निदेश दिया गया। साथ हीं जर्जर विद्युत के तार को बदलने का निदेश दिया गया तथा जहाँ से गलत विद्युत विपत्र प्राप्त हो रही है। उसे सुधार करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि धान अधिप्राप्ति में तेजी लाये। साथ ही धान अधिप्राप्ति/ क्रय केन्द्र पर धान क्रय करने का निदेश दिया गया। बैठक में महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र को निदेश दिया गया कि ऐसे उद्योग का कार्ययोजना तैयार करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले जो कारगार साबित हो। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष के अलावा माननीय विधायक जहानबाद श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, माननीय विधायक घोसी श्री रामबली यादय,माननीय विधायक मखदुमपुर श्री सतीश कुमार,प्रमुख जहानबाद,प्रमुख मखदुमपुर,स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के अलावा उप विकास आयुक्त-सह -अपर समाहर्ता श्री अरविंद मण्डल,निदेशक डीआरडीए श्री पंकज कुमार घोष उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.