ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कटनी के चूना भट्टे में मैनेजर का आधा जला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चूना बनाने वाली कंपनी के भट्टे में कंपनी के ही मैनेजर का शव मिला है। शव आधा जला हुआ था, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने भट्टे के अंदर से शव को बाहर निकलवाया घटना कुठला थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम सम्मू था जो सिमको कंपनी में मैनेजर था। कुठला थाना पुलिस का कहना है कि फायर ब्रिगेड को बुलाकर भट्टे की आग को बुझा दिया गया था, उसके बाद शव को बाहर निकाला गया।

 बताया जा रहा है कि सम्मू के साथ मारपीट की गई और उसके बाद उसे भट्टे में डाल दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई, फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपनी के दफ्तर के पास पुलिस को सौ – सौ के कुछ नोट भी मिले हैं जिसके कारण लूट के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.