अनुमंडल पदाधिकारी ने अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ केस दर्ज किया।
जहानाबाद ! घोसी थाना क्षेत्र के बराम सराय इलाके में अवैध निजी नर्सिंग होम के खिलाफ एसडीओ मनोज कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के साथ छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम एवं दवा दुकान को सील कर दिया। एसडीओ ने संचलक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसडीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लगातार इस तरह की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे ऐसे सभी अवैध निजी नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजो की जान के साथ खिलवाड़ करनेवाले संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उनका कहना था कि जिले में ऐसे जितने भी नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। उनके संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।