अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से 26 जून को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था
भोपाल। अमरनाथ यात्रा के लिए 300 यात्रियों का पहला जत्था 26 जून को भोपाल से रवाना होगा। इसके लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने अमरनाथ यात्रियों को प्रशिक्षण दिया है। मकसद यही है कि बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालु आसानी से इस दुर्गम यात्रा को पूरा कर सकें। इसके लिए अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.