ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘बहन को मेरा पति, मां को मेरा ससुर भगा ले गया, अब मैं कहां जाऊं…’, रो-रोकर महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची. उसने पुलिस से कहा कि साहब मेरी मदद करो. मेरी छोटी बहन को मेरा पति भगा ले गया है और मेरी मां को मेरा ससुर. अब आप ही बताओ मैं कहां जाऊं. पुलिस ने महिला की बातें सुनकर हैरान रह गई. उन्होंने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की. महिला के पति से बात की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.

मामला सकरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली सुधा कुमारी नामक महिला ने 9 जून को पुलिस को बताया, ‘मैं फरीदपुर गांव की रहने वाली हूं. 27 जून 2021 को मेरी छोटू नामक युवक से शादी हुई थी. वो भगवानपुर का रहने वाला है. शादी के बाद से मैं और छोटू खुशी से रह रहे थे. हमारी एक बेटी भी हुई. जिसका नाम हमने मिस्टी रखा. वो अभी एक साल की है. इसी बीच मेरी नाबालिग बहन से छोटू की फोन पर बातचीत शुरू हो गई. यह बातचीत कब प्यार में बदल गई, मुझे पता नहीं चला. कुछ दिन से मेरे साथ पति का व्यवहार भी मुझे लेकर बदल गया. मुझ पर तरह-तरह का आरोप लगाने लगा और मुझसे दूर रहने का हर संभव प्रयास करने लगा.’

सुधा ने कहा कि 3 जून को छोटू और मेरी छोटी बहन घर से भाग गए. इन दोनों ने मुजफ्फरपुर स्टेशन पर शादी कर ली और दिल्ली चले गए. सुधा के अनुसार, वो इसके बाद मायके आ गई और पूरी घटना मां फूल कुमारी (45) को बताई. 5 जून को फूल कुमारी ने उससे कहा कि मैं इस बारे में तुम्हारे ससुराल जाकर बात करूंगी. सुधा ने कहा कि मां उसे अपने साथ में लेकर नहीं गई. वो मां का इंतजार करती रही. लेकिन मां भी वापस नहीं लौटी.

मां भी ससुर के साथ फरार

पीड़िता ने कहा, ‘कुछ दिन बाद पता चला कि मेरी मां, मेरे ससुर बिराजी भगत के साथ गांव से फरार हो गई है. वो दोनों भी दिल्ली में रह रहे हैं. न तो अब मां मेरा फोन उठा रही है और न ही कोई और मुझसे बात कर रहा है. साहब आप मेरी मदद करो. मैं छोटी बच्ची को लेकर दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गई हूं.’

महिला के पति का खुलासा

सुधा ने फिर पुलिस में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने जांच शुरू की तो छोटू से उनकी बात हुई. इसके बाद छोटू ने जो कुछ भी पुलिस को बताया उससे सभी के होश उड़ गए. छोटू ने कहा, ‘मेरी सास ने ही मेरी शादी साली से करवाई है. उन्होंने कहा था कि इसके बदले वो मुझे कार और पैसा देंगी. मैं तो दोनों पत्नियों के साथ रहना चाहता हूं.’ पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई कर रही है. देखना ये होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.