ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा रिजर्व बैंक और सेबी की लगातार निगरानी हो

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय एफएसडीसी की आज बैठक हुई | बजट 2022-23 पेश करने के बाद उच्च स्तरीय पैनल की यह पहली बैठक थी | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिजर्व बैंक और सेबी जैसे नियामकों से वित्तीय परिस्थितियों और वित्तीय संस्थानों की लगातार निगरानी करने को कहा है | वित्त मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय एफएसडीसी (FSDC) ने मंगलवार को वैश्विक और घरेलू घटनाक्रम से उत्पन्न चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया और किसी भी गड़बड़ी या समस्या को समय से पहले ट्रैक करने के लिये नियामकों से वित्तीय क्षेत्र पर निरंतर निगरानी रखने को कहा | फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल यानि एफएसडीसी की बैठक में आरबीआई (RBI) गवर्नर, सेबी अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, यह अहम बैठक उस वक्त हुई जब दुनिया भर में यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर गहराता जा रहा है |

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.