ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुनील शेट्टी संग ‘इनविजिबल वुमन’ में नजर आएंगी एशा देओल

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जल्द ही वेब सीरीज ‘इनविजिबल वुमन’ (Invisible Woman) से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। अन्ना की इस डेब्यू सीरीज को हाल ही में बेव सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस एशा देओल ने भी ज्वाइन कर लिया है।

वेब सीरीज में अपनी एंट्री को लेकर खुशी जाहिर करते हुए एशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “एक्शन से भरपूर सीरीज ‘इनविजिबल वुमन’ में काम करने को लेकर उत्साहित। पहली बार यूडली फिल्म्स के द्वारा, अन्ना सुनील शेट्टी के साथ। लेट्स स्मैश इट।”

‘इनविजिबल वुमन’ एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है। जिसका निर्देशन राजेश एम सेल्वा कर रहे हैं। सुनील के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए उत्साहित, एशा ने कहा(एएनआई), ‘इस तरह का प्रोजेक्ट वाकई में शानदार है। यह एक अलग शैली को एक्सप्लोर करती है। कहानी में रहस्य, साजिश और ऐतिहासिकता के अंश हैं। सुनील अन्ना के साथ फिर से काम करना बहुत खुशी की बात है। शूटिंग शुरू हो गई है और बहुत मजा आ रहा है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.