ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम मोहन बोले- आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा, अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई

भोपाल : आपातकाल की बरसी पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा है। ये ऐसा समय है जिसे देश आज भी याद करके सिहर उठता है। कांग्रेस ने जिस प्रकार के जख्म जनता को दिए उसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इनके कारण कई परिवार तबाह हो गए। आपातकाल में कई परिवार तबाह हो गए।

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के इसके विपरीत भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। केवल आपातकाल के विरोध के कारण भाजपा के सारे नेता जेल गए। सीएम यादव ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा मैं उससे अक्षरत सहमत हूं कि उनके नेतृत्व में न केवल संविधान की रक्षा होगी बल्कि आने वाले समय में उस काले अतीत को दोबारा कभी भारत में लागू न कर पाए ऐसा अनुकूल माहौल बना रहे हैं।

लोकतंत्र के उस काले कार्यकाल के लिए ये सारे के सारे लोग जवाबदार हैं जो आज नकली संविधान लेकर एक तरह से आडंबर रच रहे हैं।” संविधान में सबसे ज्यादा संशोधन यदि किसी ने किए हैं तो इन्होंने किए हैं और अपने व्यक्तिगत सवार्थ के लिए किए हैं। यह वही परिवार ने जिन्होंने भारत रत्न अवार्ड भी खुद को दिलवा दिया। ये वो लोग है जो संविधान की धज्जियां उड़ा सकते हैं। लेकिन मुझे गर्व है कि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी अलग पहचान बनाने में सार्थक सिद्द हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.