ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री आवास पर लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने मीसाबंदियों पर बरसाए फूल

भोपाल। देश में आपातकाल का काले अध्याय 49 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार, 26 जून को भोपाल में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोकतंत्र के सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से मीसाबंदी पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता ,नानाजी देशमुख और जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस सम्मेलन के दौरान लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ की ओर से मीसाबंदियों के हितों को लेकर सीएम डाॅ. यादव को मांगपत्र सौंपा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मीसाबंदियों की सुविधा के लिए कोई नई घोषणा भी कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.