ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनूपपुर की जोहिला नदी में नहाने गए एक ही परिवार के दो लोगों की डूबकर हुई मौत, गांव में पसरा मातम

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में आने वाली जोहिला नदी में 25 जून की दोपहर नहाने गए एक ही परिवार के दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच बच्चे 25 जून की दोपहर पास में बह रही जोहिला नदी मे नहाने गए थे।

जहां नहाते समय 20 वर्षीय  आकांक्षा पिता अशोक गुप्ता ग्राम बसनिहा एवं 16 वर्षीय अंशु पिता बिहारी गुप्ता ग्राम मरवाही दोनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए और दोनों की मौत हो गई। इस दौरान नदी में नहा रहे अन्य बच्चों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि अंशु गुप्ता कुछ दिन पहले ही बसनिहा अपनी बुआ के यहां आया था,किसी को तैरना नहीं आता था।

तत्काल अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी घर वालों को दी, मौके पर पहुंचे घर वालों ने और ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी राजेंद्रग्राम पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पानी से बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामला दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.