ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली-NCR में गर्मी से मिली राहत, रिमझिम फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज, बारिश का येलो अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में बेहिसाब गर्मी के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. गुरुवार की सुबह बारिश की फुहारों ने दिल्ली वालों के चेहरों पर मुस्कान ला दी. इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक लगातार दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. हालांकि, जुलाई की शुरुआत भारी बारिश के साथ होगी, ऐसा पूर्वानुमान जताया गया है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 27 जून को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद में बादल छाए रहने के आसार हैं. दिन में हल्की बारिश हो सकती है, जिसका सिलसिला सुबह ही शुरू हो चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक, गर्जना के साथ बादल बरस सकते हैं.

कैसा रहेगा अगले 7 दिनों तक मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद में एक जैसा मौसम रहने वाला है. दोनों दिन इन इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. महीने के आखिरी दिन दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. साथ ही पूरे दिन भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आ सकती है.

जुलाई की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, एक और दो जुलाई को आंधी-तूफान के साथ दिल्ली-एनसीआर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. ये बदलाव एक हफ्ते में देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में मानसून 29 या 30 जून तक पहुंच सकता है. आमतौर पर दिल्ली में मानसून की एंट्री 27 से 29 जून के बीच होता है. पिछले साल के आंकड़े देखें तो दिल्ली में पिछली बार 26 जून को मानसून ने एंट्री ली थी. वहीं, 2022 में मानसून आगमन की तारीख 30 जून थी.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है. यही कारण है कि पिछले 24 घंटे में शहर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल प्री मानसून वाली बारिश दिल्ली के लिए राहत लेकर आई है. इसकी वजह से आसमान से बरसने वाली आग से लोगों को राहत मिली है. इस बार जून का महीना काफी गर्म रहा और कुल 9 दिनों तक लू का चलना दर्ज किया गया. पिछले दो सालों में ऐसा एक बार भी दर्ज नहीं हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.