ब्रेकिंग
पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों ... बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है… अमित शाह का बड़ा हमला समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’ महाराष्ट्र में अजित पवार को झटका! विधायक बबनराव शिंदे ने की बगावत, शरद पवार की पार्टी में होंगे शामि... हरियाणा के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे… वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ... NASA की वेबसाइट को हैक होने से बचाया, बना रखी है 25000 हैकर्स की ‘शैतान की सेना’; आखिर कौन हैं UP के...

सड़क पर उतरे इंदौर कलेक्टर, शहर की यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण..

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कमर कस ली है, कलेक्टर आशीष सिंह सहित पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के सभी बड़े अधिकारी सुबह कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कदमताल करते हुए नजर आए, कलेक्टर ने शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा किया और यहाँ लगने वाले ट्राफिक जाम के हालातों को बारीकी से देखा, कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने,रोटरी को छोटा करने और यहां से अतिक्रमण हटाने के अहम् मुद्दों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 कलेक्टर आशीष सिंह ने पाटनीपुरा इलाके से अपने दौरे की शुरुआत की, इसके बाद वे विजय नगर,रेडिसन चौराहा,सत्यसाई चौराहा और पलासिया सहित कुल 7 प्रमुख चौराहों पर पहुंचे और यहाँ की स्थिति को बारीकी से देखा। नगर निगम ,प्रशासन और यातायात विभाग के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इन सभी चौराहों पर सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने पहले 15 चौराहे चिन्हित किये गए है, यहाँ पर सबसे पहले सुधार के काम किये जाएंगे ताकि शहरवासियों को ट्राफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके .अब देखना होगा की शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए किये जा रहे ये प्रयास कितने सफल साबित होते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.