ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में इतने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने जारी की ड्राई डे की लिस्ट

दिल्ली की सरकार के आबकारी विभाग ने ड्राई डेज की लिस्ट जारी कर दी है. जिसके मुताबिक जुलाई से लेकर सितम्बर तक यानी अगले तीन महीनों में चार ड्राई दिन घोषित किए गए हैं. स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी. वहीं इसके अलावा तीन और दिन भी हैं जब शराब की दुकानों का बंद रखा जाएगा. दिल्ली सरकार हर तीन महीने में ड्राई डेज की लिस्ट जारी करती है.

लिस्ट के मुताबिक अगले तीन महीनों में चार ड्राई दिन घोषित किए है. 15 अगस्त के बाद सोमवार 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में इस दिन को भी ड्राई डे रहेगा. यानी 12 दिनों के अंदर दूसरा ड्राई डे होगा. बात जुलाई के महीने की करें तो 17 जुलाई यानी बुधवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस दिन मुस्लिम समुदाय का त्योहार मुहर्रम है. वहीं यानी जुलाई में एक दिन और अगस्त के महीने में 2 दिन शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी.

दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश

वहीं बात करें अगले ड्राई डे की तो 26 सितम्बर को ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार है. इस दिन पैगंबर मोहम्मद की जयंती मनाई जाएगी. आबकारी विभाग ने इस दिन को भी शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार ने 3 जुलाई को एक आदेश जारी किया है. जिसके मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में जुलाई से लेकर सितंबर के महीनों के लिए धार्मिक और त्योहारों को देखते हुए चार ड्राई डे घोषित किए हैं.

ड्राई डे के दिन शराब बेचने और पीने पर पाबंदी

दरअसल देश में ड्राई डे के दिन शराब बेचने और पीने दोनों पर ही पाबंदी रहती है. इस नियम का सभी दुकानदारों को पालन करना जरूरी है. ऐसे में जो लोग शराब का सेवन करते हैं वह पहले से ही शराब का स्टॉक रख लेते हैं. हर तीन महीने में दिल्ली सरकार ड्राई डे की सूची जारी करती है. इस बीच दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इन तीन दिन शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आबकारी विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.