ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटे से झगड़े के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम, मां को तड़फते देख बेटे ने भी पी हेयर डाई, मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर

पन्ना : पन्ना जिले के धरमपुर थाना एवं खोरा चैकी अंतर्गत ग्राम दानी का पुरवा में मामूली विवाद के चलते मां-बेटे ने हेयर डाई पी लिया। जिसमें महिला की मौत हो गई है और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हेयर डाई पीने की घटना के बाद दोनों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर हालत मे पुत्र को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है। बताया गया है कि मां सुशीला लोध पति विष्णु लोध (55) निवासी दानी का पुरवा अपने घर पर थी तभी उसका बेटा अनूप लोध घर शराब के नशे में पहुंचा जिस पर मां के द्वारा उसे डांट फटकार लगाई।

मां बेटे में कहा सुनी हुई बात इतनी बढी कि गुस्से में मां ने हेयर डाई पी ली। मां को तड़पते देख बेटे ने भी हेयर डाई पी ली जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां सुशीला लोध को मृत घोषित किया पुत्र अनूप लोध को पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया पन्ना अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने तुरंत रीवा रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतिका का शव पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.