ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री, निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पश्चिम क्षेत्र में मौजूद शासकीय जिला अस्पताल को तोड़कर नया और आधुनिक रूप देने का काम पिछले कई वर्षों से जारी है। लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस अस्पताल का काम काफी धीमी गति से चलने के साथ ही तय समय सीमा को भी पार कर चुका है।

शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन अस्पताल भवन के काम और इसकी गुणवत्ता को देखा। मंत्री शुक्ला ने अधिकारियों और काम कर रहे ठेकदारों के साथ काफी समय तक बैठक कर चर्चा की और काम में देरी होने पर उन्हें फटकार भी लगाईं।

इस दौरान मंत्री शुक्ला ने अस्पताल के काम को पूरा करने और काम की मॉनिटरिंग के लिए एक टीम का गठन किया है। इसके साथ ही 8 माह के भीतर इस काम को पूरा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मौके पर कलेक्टर आशीष सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.