ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दूल्हा नहीं आया तो दुल्हन ने किया फोन, बोली- प्लीज आ जाओ… जैसे ही पहुंची बारात, हो गया कांड

यूपी के शाहजहांपुर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक दुल्हन अपने दूल्हे राजा का इंतजार करती रही. लेकिन रात बीत गई और बारात नहीं आई. दुल्हन पक्ष के लोगों ने कई दफा दूल्हे और उसके घर वालों को फोन किया. उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष के यहां शादी में शामिल होने वाले मेहमान भी लौट गए. सुबह हुई तो दुल्हन ने एक बार फिर से दूल्हे को फोन किया. जो कुछ भी उसने सुना इससे उसके होश उड़ गए.

उसे पता चला कि जिससे वो शादी करने जा रही है उसकी एक गर्लफ्रेंड भी थी. जब बारात घर से निकलने ही लगी थी, तभी दूल्हे की गर्लफ्रेंड वहां आ धमकी. उसने वहां जमकर हंगामा किया. इस कारण बारात घर से नहीं निकल पाई. दुल्हन ने जब दूल्हे की ये बातें सुनी तो एक फैसला लिया. उसने दूल्हे से कहा- तुम बस बारात लेकर आ जाओ. मैं तुमसे अब भी शादी करने को तैयार हूं. यह सुनते ही दूल्हा खुशी से झूम उठा. तुरंत बारात लेकर दुल्हन के यहां पहुंचा. लेकिन दुल्हन ने घर में पुलिस बुला रखी थी. उसने फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. कहा कि इसने मेरे साथ धोखाधड़ी की है.

4 जुलाई को आनी थी बारात

मामला शाहजहांपुर के निगोह गांव का है. यहां रहने वाली एक लड़की की शादी जलालाबाद के लड़के संग तय हुई थी. 4 जुलाई को बारात आनी थी. लेकिन देर रात होने के बाद जब बारात नहीं आई तो लड़की के परिजनों ने लड़के के घर वालों को कॉल किया. मगर कॉल का जवाब नहीं मिला. जिसके बाद ज्यादा समय होने की वजह से बारात में आए मेहमान लौट वापस लौट गए.

अगले दिन अल सुबह 5 बजे दुल्हन ने दूल्हे को फिर से फोन किया. दूल्हे ने इस बार फोन उठा लिया. दुल्हन ने उससे बारात न लाने का कारण पूछा. दूल्हे ने बताया- हम बारात लेकर निकलने ही वाले थे. तभी मेरी एक्स गर्लफ्रेंड मेरे घर पहुंच गई. वो मुझसे शादी करने की जिद करने लगी. मैंने मना किया तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस कारण मैं बारात नहीं ला सका.

दुल्हन ने बुलाई पुलिस

दुल्हन ने दूल्हे की बात सुनी और कहा- हम शादी कर लेंगे. तुम बस बारात लेकर आ जाओ. मैं तुम्हारा इंतजार कर रही हूं. यह सुन दूल्हा खुश हो गया. इसके बाद वह कुछ रिश्तेदरों को लेकर दुल्हन के घर पहुंचा. लेकिन उसे नहीं पता था कि यहां क्या होने वाला है. दुल्हन ने पुलिस को पहले से ही बुला रखा था. दुल्हन ने पुलिस से कहा- इसने हमें धोखा दिया है. इसे गिरफ्तार कर लो. पुलिस फिर दूल्हे को अपने साथ थाने ले गई. अब उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.