उज्जैन में स्थानांतरित होगा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मुख्यालय, अधिसूचना जारी
भोपाल : मध्य प्रदेश का धार्मिक मुख्यालय अब उज्जैन में स्थानांतरित होगा। सिंहस्थ 2028 से पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्यालय उज्जैन में स्थानांतरित कर वहां से ही संचालित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय संचालित हो रहा है। यह मुख्यालय उज्जैन में स्थित सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के भवन में संचालित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन भी उज्जैन से ही किया जाएगा। मुख्यालय के संचालक सहित पूरा स्टाफ़ उज्जैन में बैठेगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.