ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों के घेरे में 3 दहशतगर्द

जम्मू रीजन के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सुरक्षाबलों को जिले के गोली-गादी जंगल में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि 3 आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं.

डोडा के साथ ही कठुआ में भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है. सोमवार को हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों की टीम आतंकवादियों की तलाश में जुटी हुई है. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है. अधिकारियों का कहना हैकि सेना के पैरा-कमांडो को भी इस ऑपरेशन में उतारा गया है. इसके साथ ही डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है. ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से भी नजर रखी जा रही है.

3 से 4 आतंकियों ने कठुआ में सेना के वाहन पर किया था हमला

कठुआ में आतंकवादियों ने सोमवार को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला किया था. इसमेंजूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि 3 से 4 आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया है.

आतंकवाद-रोधी अभियान की निगरानी कर रहे डीजीपी

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी आर. आर. स्वैन आतंकवाद-रोधी अभियान की निगरानी कर रहे हैं. यह क्षेत्र उधमपुर जिले के बसंतगढ़ से लगा हुआ है.अधिकारियों का कहना है कि ऐसी आशंका है कि सीमा पार से घुसपैठ करने के बाद आतंकियों ने इस मार्ग का इस्तेमाल किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.