ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस के ASI ने खुद को मारी गोली, हुई मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में कमला नगर क्षेत्र में आने वाले नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले ट्रैफिक पुलिस के ASI ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि ASI पत्नी की बीमारी से डिप्रेशन में थे और उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।

ASI ने रोज की तरह सुबह पूजा पाठ की फिर अपने कमरे में चले गए 

 योगेंद्र बुधवार की सुबह उठे और रोज की तरह उन्होंने पूजा पाठ की, जिसके बाद वह अपने कमरे में चले गए थे और खुद को गोली मार ली। आपको बता दें कि ASI भोपाल के जोन नंबर 4 में पदस्थ थे।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 

यह घटना बुधवार की सुबह 9 बजे की है। मौके पर ही 55 वर्षीय योगेंद्र यादव की मौत हो गई,घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मामले की जांच की जा रही है शुरुआती जानकारी में पता चला है कि एएसआई की पत्नी को कैंसर है और इसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में रहते थे, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.