ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्नी की वीडियो बनाकर पति ने ही किया ब्लैकमेल, बोला – मायके से कार लाओ नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक अलग ही मामला सामने आया है। पत्नी के साथ बिताए आंतरिक पलों का वीडियो बनाकर पति उसे ब्लैकमेल कर रहा था। महिला पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और कार की डिमांड कर रहा है। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति ,सास ससुर और नंद पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। राऊ थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी 21 मई 2023 को किशनगंज इलाके में रहने वाले लखन नाम के व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला को पति प्रताड़ित करने लगा और आंतरिक पलों की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। सास – ससुर महिला से कहते थे कि दहेज में कुछ नहीं दिया है। उसके बाद कार की डिमांड करने लगे। इसके बाद महिला के पिता ने ससुराल वालों को समझाया लेकिन 15 फरवरी 2024 को आरोपी पति लखन ने मारपीट कर महिला को घर से बाहर कर दिया।

इसके बाद महिला अपने मायके आ गई। एक दिन आरोपी पति महिला के घर आया और उसके पिता से बात की, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को कमरे में ले जाकर और उससे बात की और कहा कि तेरे वीडियो वायरल कर दूंगा। इसलिए पिताजी से बोलकर कार देने का बोल दे इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.