ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंडप में बहन की शादी हो रही थी, बाहर कमर और पैर में चाकू मारकर भाई की हत्‍या

जबलपुर । घटना जबलपुर के विजय नगर क्षेत्र की है। तिलवारा के शास्त्री नगर से बरात में आए युवक ने आई थी। बताया जाता है कि माढ़ोताल क्षेत्र में आईटीआई के पास रहने वाले 19 वर्ष के राज अहरिवार की बुआ की बेटी की शादी में रश्‍में निभाई जा रही थीं। मंगलवार देर रात कूलर को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के भाई की जान पर बन आई। कमर और पैर में चाकू मार हत्‍या कर भाग गए। किसी तरह रश्‍म निभाकर बेटी को विदा किया गया।

शादी के दौरान चलते-चलते कूलर बंद हो गया था

तिलवारा के शास्त्री नगर से विजय नगर बरात में आए युवक ने अपने दोस्‍तों को मेट्रो लॉन मैरिज गार्डन के पास बुलाया। शादी के दौरान चलते-चलते कूलर बंद हो गया था। सुधारने में समय लगया। इसी बीच किसी बराती ने चिल्‍लाकर बोला कूलर चालू करो। एक बार बताने के बाद बार-बार कहने लगा कि गर्मी बहुत है, जल्दी कूलर चलाओ। राज बोला -तुरत सुधार देते हैं। दोनों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच राज ने बराती को थप्पड़ जड़ दिया।

राज के थप्पड़ से बराती बौखलाया, दोस्‍तों को बुलाया

बराती को अपमानित महसूस हुआ तो बाहर जाकर अपने दोस्‍तों को फोन किया। कुछ देर बाद ही तीन दोस्‍त मैरिज गार्डन आ धमके। फिर बराती ने माफी मांगने के लिए राज को बुलाया। राज जैसे ही बाहर आया, चारों ने हमला कर दिया।

मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

शादी छोड़कर राज का बाहर जाना उसके दोस्त को कुछ सही नहीं लगा। वह भी पीछे-पीछे बाहर चला गया। बाहर चारों आरोपित दनादन चाकू से राज पर हमला कर रहे थे। हल्‍ला मचाने पर सभी भागए। स्‍वजन राज को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.