ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘बारात आई तो दूल्हा जिंदा नहीं बचेगा’…युवक ने खुद को दुल्‍हन का प्रेमी बताकर दी धमकी, पुलिस सुरक्षा में हुई शादी

मुरैना। शहर में हुई एक शादी के माहौल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए धमकी दे डाली, कि बारात आई तो दूल्हा जिंदा नहीं बचेगा। इसके बाद हुआ यह, कि पुलिस सुरक्षा के बीच पूरी शादी हुई। यह हैरत अंगेज घटनाक्रम सोमवार-मंगलवार की रात का है।

मिली जानकारी के अनुसार दत्तपुरा क्षेत्र की एक युवती की शादी कैलारस के युवक से होने वाली थी। शादी का समारोह माधौपुरा की पुलिया के पास स्थित एक आलीशान मैरिज गार्डन में था। रात 10 बजे के करीब बारात आनी थी, इसी दौरान दुल्हन व उसके परिवार को धमकी मिली कि बारात आई ताे दूल्हा नहीं बचेगा।

धमकी देने वाले ने खुद काे दुल्हन का प्रेमी बताया। दुल्हन के डरे-सहमे परिवार ने तत्काल सूचना कोतवाली थाने में दी। इसके बाद पुलिस के छह जवान दूल्हे व दुल्हन की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए। घोड़ी पर बैठकर जब दूल्हे की बारात निकली तब पुलिसकर्मी दूल्हे के पास ही तैनात रहे।

थाने में शिकायत दर्ज नहीं, मनचले की तलाश शुरू

जब मंडप में फेरे और शादी के बाद विदाई हुई तब भी पुलिसकर्मी दूल्हा-दुल्हन की सुरक्षा में तैनात रहे। शादी में किसी भी तरह का व्यवधान पैदा नहीं हुआ। दुल्हन के स्वजन ने इस संबंध में थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस धमकी देने वाले मनचले की तलाश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.