ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्मृति ईरानी के खिलाफ न करें अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, राहुल गांधी ने की ये अपील

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने सभी से अपील की है कि बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हार जीत एक जीवन का हिस्सा है और ये लगा रहता है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी जी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें.

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं. दरअसल, अमेठी से चुनाव हारने के बाद सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी को लगातार ट्रोल किया जा रहा था. इसी को देखते हुए राहुल गांधी ने सभी से अनुरोध करते हुए यह अपील की है. 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में स्मृति ईरानी को करारी हार का सामना करना पड़ा था.

कांग्रेस नेता केएल शर्मा ने यहां से शानदार जीत हासिल की थी. किशोरी लाल शर्मा ने ईरानी को 167196 लाख वोट हराया था.

बंगले के आवंटन को लेकर हुई थी अहम बैठक

बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी के साथ-साथ चार पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने भी लुटियंस दिल्ली में अपने सरकारी बंगले को खाली कर दिए हैं. दूसरी ओर सरकार में शामिल नए मंत्रियों को बंगले आवंटित करने को लेकर गुरुवार को एक बैठक भी हुई थी. इस बैठक के बाद ऐसी चर्चा था कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर को 3, कृष्ण मेनन मार्ग पर स्थित बंगला दिए जाने की संभावना है. यह बंगला पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास था.

2019 में जीत, लेकिन 2024 में मिली हार

हाल में सपन्न हुई लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गई थीं. इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मात देते हुए बड़ी जीत हासिल की थीं. इसके बाद उन्हें सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.